PALI SIROHI ONLINE
चौपड़ा-शिवपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग घर से गायब है। पिता ने एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पिता ने बताया कि वह गांव में खेती करते हुए पत्नी व बेटी सहित खेत में ही रहता है। शनिवार शाम को घरेलू सामान लेने गांव गया था। वापस आया तो खेत में उसकी नाबालिग बेटी नहीं मिली। आरोप लगाया कि दूसरे गांव का युवक उसे भगाकर ले गया है।

