PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबू रोड में गरासिया समाज विकास सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष नरसा राम गरासिया की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में दांता गुजरात के विधायक कांति भाई खराड़ी और पूर्व खेल मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में नव चयनित आरएएस अधिकारी भेराराम का विशेष सम्मान किया गया। अतिथियों ने उन्हें 21 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
जिला कोषाध्यक्ष भावाराम गरासिया एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2025 के परिणामों में कक्षा 10 और 12 में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 300 छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 100 खिलाड़ियों और ब्लॉक व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
वर्ष 2020 से 2025 के बीच विभिन्न सरकारी विभागों जैसे शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा, वन, राजस्व, प्रशासनिक और इंडियन पोस्ट में नव चयनित या पदोन्नत हुए कुल 200 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। पांच से अधिक बार रक्तदान करने वाले दाताओं और वर्ष 2025 में वकालत की डिग्री प्राप्त करने वाले सदस्यों को भी साफा, दुप्पटा, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
