PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 लेपटॉप, 46 मोबाइल, 42 सिम कार्ड, 36 एटीएम, 9 चेकबुक और 16 बैंक पासबुक जब्त की है।आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 लेपटॉप, 46 मोबाइल, 42 सिम कार्ड, 36 एटीएम, 9 चेकबुक और 16 बैंक पासबुक जब्त की है।
सुखरे थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि आरोपी विशाल यादव पिता जितेन्द्र सिंह निवासी पटेल नगर, भीलवाडा, विजयसिंह पिता गोपालसिंह निवासी चन्द्रशेखर आजाद नगर भीलवाडा, मोहम्मद परवेज खान पिता बाबू खान निवासी प्रतापनगर भीलवाड़ा, मनीष राठौड पिता दिनेश निवासी महावीर नगर कोटा को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आगे जांच जारी है। दो आरोपी मास्टर माइंड सौरभ उपाध्याय और सुमित चंदेल फरार है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
कमीशन पर खरीदते थे लोगों के खाते
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल यादव, विजयसिंह, मोहम्मद परवेज और मनीष राठौड अपने साथी सौरभउपाध्याय और सुमित चंदेल के साथ मिलकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे।
ये अलग-अलग लोगों से कमीशन पर खाते खरीदते थे। फिर अलग-अलग लोगों को झांसा देकर धोखे में रखते हुए ऑनलाइन गेम की राशि इन खातों में ट्रांसफर करा देते थे। इसी तरह ये अपने साथियों के साथ षडयंत्र रचते और बैंक खाते खदीदने बेचने का संगठित गिरोह बनाकर काम करते थे।

