• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़-सेदारिया प्याऊ के पास टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर,पलटा टेंपो,9 घायल,आहोर क्षेत्र का मामला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 15, 2026
in Local
0
तखतगढ़-सेदारिया प्याऊ के पास टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर,पलटा टेंपो,9 घायल,आहोर क्षेत्र का मामला

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/अमृत सिंह रावणा

एनएच 325 स्थित सेदरीया प्याऊ के पास सड़क हादसे मे 9 लोग घायल

बाइक सवार को पीछे से टेम्पो चालक ने टक्कर मार पलटा 108 ने घायलो को पहुंचाया अस्पताल

तखतगढ 15 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) बुधवार दोपहर बाद कस्बे से गुजर रहे एनएच 325 के सेदारिया प्याऊ के पास आहोर थाना हल्के मे बाइक सवार को पीछे से टेंपो सवार द्वारा टक्कर मार टेंपो पलट गया।हादसे मे नौ लोग गंभीर घायल हो गए। किसी के हाथ फैक्चर तो किसी के पैर फैक्चर किसी के सिर पर गंभीर चोट आने से 9 लोग घायल हो गए। घटना के बाद तखतगढ़ 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे सभी घायलों को राजकीय अस्पताल तखतगढ़ पहुंचा जहां चिकित्सकों की टीम ने उपचार जारी किया।

सूचना पर तखतगढ़ थाना हेड कांस्टेबल पदमाराम एवं आहोर पुलिस राजकीय अस्पताल पहुंची पुलिस ने सभी घायलों पर्चा बयान लिए। घायल शिक्षक विजयसिंह निवासी नारवणा तहसील आहोर हाल निवासी तखतगढ खेडावास ने बताया की मै दोपहर को हरियाली स्कुल से बाइक पर सवार तखतगढ की तरफ आ रहा था। दरम्यान एनएच 325 के सेदरीया प्याऊ से पहले ही पीछे आ रहे टेम्पो चालक द्वारा मेरी बाइक को पीछे से टक्कर मार पलट गया। और मे भी बाइक के साथ गिरने हाथ-पैर मे चौथे आई है।

जबकी टेम्पो मे सवार चालक युकुब खान इस्माइल खान सहित यात्री हिम्मताराम, मोग्गीलाल , सरूपाराम ,मोहनलाल उफॅ मोहनलाल , लसाराम, रमेशकुमार और तगाराम सभी जातिगण भील निवासी आहोर घायल हो गए। घायल सभी भील समाज के लोग विवाह सामान की खरीददारी करने के लिए तखतगढ आते समय यह हादसा हुआ।

Previous Post

तखतगढ-श्री तख्त बिहारी राज ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर 16वी वर्षगांठ पर धूमधाम से चढ़ाई ध्वजा

Next Post

पाली के युवा समाजसेवी श्रेयांश त्रिवेदी की पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 16 को

Next Post

पाली के युवा समाजसेवी श्रेयांश त्रिवेदी की पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 16 को

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page