PALI SIROHI ONLINE
पाली वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स कार्यालय भवन स्थानांतरित
पाली, 05 जनवरी। मुख्य निरीक्षण कारखाना एवं बॉयलर्स, राजस्थान जयपुर के आदेशों की अनुपालना में कार्यालय वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स पाली का भवन स्थानांतरित किया गया है।
वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स श्री सौरभ चौधरी ने बताया कि कार्यालय को पुराने भवन 7, शिव मंदिर के पास, पांच मौका, पाली से स्थानांतरित कर नए भवन 1-ए-4, कमला नेहरू नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड, पाली में जनवरी 2026 से कार्यरत कर दिया गया है।

