PALI SIROHI ONLINE
सीकर। खाटूश्यामजी में डीएसटी टीम व खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने मिलकर श्याम बाबा के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ हो रही लूट, चेन स्नेचिंग व झगड़ा व बैग-पर्स चोरी के मामलों को देखते हुए स्पेशल अभियान चलाया। एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर सादा वर्दी में जवान व महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
पुलिस टीम ने 9 महिलाओं सहित गिरोह के 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पति-पत्नी और रिश्तेदार भी शामिल हैं। एक गिरोह में तो बाप-बेटा और बहू तीनों शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन चौबे, डीएसटी प्रभारी वीरेंद्र यादव, डीएसटी नीमकाथाना प्रभारी कैलाश यादव व उनकी टीम ने दर्शन के एंट्री एरिया से लेकर एग्जिट एरिया तक सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किए।
पुलिस जवान लखदातार ग्राउंड, वात्सल्य भवन, बहादुर की दुकान, सवामणी होटल, कबूतर चौक, मेला डायवर्जन, होटल एवं बाजार में गश्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूर्व में हो चुकी घटनाओं के तरीके पर नजर रखी। जैसे ही पुलिस को कुछ संदिग्ध नजर आया उसके आधार पर पुलिस ने गैंग के लोगों को हिरासत में लिया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने खाटूश्यामजी में चेन स्नैचिंग के आरोप में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में भूमिका (20) पत्नी दीपक, पूजा (28) पत्नी सोनू, टीना (29) पत्नी विकास सभी निवासी नरेडा, हरियाणा, पिंकी (27) पत्नी मनोज बावरिया निवासी बहरोड़ शामिल है।

