PALI SIROHI ONLINE
मेष;भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। सोम एवं मंगल को माता के प्रति चिंता रह सकती है। बुध एवं गुरुवार को संतान से खुशी की प्राप्ति होगी। शुक्र को आय में वृद्धि होगी। शनिवार पूर्णतः अनुकूल रहेगा।
तुला;सप्ताह में चंद्र का गोचर शुभ रहेगा। आय बेहतर बनी रहेगी एवं परिवार का साथ मिलेगा। गुरु-शुक्रवार से चंद्र के प्रतिकूल होने से चिंता बढ़ सकती है। शनिवार को समय पक्ष का रहेगा। आय वृद्धि के साथ सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ;सोम एवं मंगलवार को सुख मिलेगा। धन की प्राप्ति भी सुगमता से होगी। बुध एवं गुरुवार को कार्य तेजी से संपन्न होंगे। शुक्रवार से समय में कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। शनिवार को शत्रु से सचेत रहें।
वृश्चिक;समय अच्छा व्यतीत होगा। खर्च एवं आय बराबर रहेगी। मंगल एवं बुधवार से कार्यों में तेजी आएगी। गुरु एवं शुक्रवार को व्यस्तता ज्यादा रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। शनिवार को नुकसान हो सकता है।
मिथुन;चंद्र के गोचर से सुखों की प्राप्ति होगी। सोम एवं मंगलवार को मित्रों से सहयोग मिलेगा। बुधवार को खर्च की अधिकता होगी। गुरु एवं शुक्रवार को परेशानी भरा समय हो सकता है। शनिवार को धन की वृद्धि होगी।
धनु;चंद्र की दृष्टि से आय में वृद्धि के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी। रवि, सोम एवं मंगलवार को कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता होगी। शनिवार को धन प्राप्ति का योग है। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क;आरंभ में द्वादश चंद्र से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सोमवार से राहत महसूस होगी। बुधवार को विवाद हो सकता है। गुरुवार एवं शुक्रवार को स्थितियां सामान्य रहेंगी। वाहन सुख मिलेगा। शनिवार को सहयोग मिलेगा।
मकर;सोम एवं मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। बुध एवं गुरुवार को आय तो मिलेगी, किंतु देरी से। काम बनने में अड़चनें आएंगी। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। शुक्र एवं शनिवार अनुकूल रह सकता है।
सिंह;आय में वृद्धि होगी। नए लाभकारी संपर्क होंगे। मंगल एवं बुधवार को चिंताएं बढ़ सकती हैं। गुरु एवं शुक्रवार से पुनः बेहतर महसूस करेंगे। शनिवार को बाधाएं समाप्त होंगी। छोटी सुखद यात्रा होने का योग बना हुआ है।
कुंभ;आज की शाम तक का वक्त अच्छा रहेगा। सोम एवं मंगल को असमंजस की स्थिति रहेगी। बुध एवं गुरुवार को समय पक्ष का रहेगा। शनिवार को अनावश्यक व्यय होंगे। आस-पास के लोगों से विवाद हो सकता है।
कन्या;चंद्र का गोचर धन लाभ कराने वाला है। बुध एवं गुरुवार प्रतिकूल हो सकते हैं। इनमें सतर्क रहना होगा। व्यय की अधिकता होगी। शुक्र-शनिवार अनुकूल रहेंगे। कार्य में सुधार होगा। सहयोग की प्राप्ति होगी।
मीन;आज मनचाही आय नहीं हो पाएगी। सोम एवं मंगलवार को थोड़ा आराम रहेगा। बुध एवं गुरुवार की सुबह से स्थितियों में सुधार आएगा। शुक्रवार को चिंताएं हावी हो सकती हैं। शनिवार को संभलकर रहें।

