PALI SIROHI ONLINE
खेल भावना से खेलते हुए देश और राष्ट्र के लिए समर्पण का भाव जरूरी.. परमार
घाणेराव । क्षत्रिय सरगरा समाज प्रथम जिला स्तरीय त्रि दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता घाणेराव में आयोजित हुई। समिति के भंवर चौहान ने बताया कि समापन कार्यक्रम में अतिथि नरेन्द्र परमार बाली की उपस्थिति रही। परमार ने अपने उद्बोधन में युवाओं को खेल भावना से खेलते हुए देश एवं राष्ट्र के लिए समर्पण के लिए एक कदम आगे बढ़ते हुए नशा मुक्त बनना है । परमार ने 11.01.26 रविवार को देसूरी में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा ज्यादा से ज्यादा युवाओ को रक्तदान करने का निवेदन किया।फाइनल में गोदावास एवं घाणेराव के बीच क्रिकेट मुकाबला रहा। जिसमें फाइनल विजेता टीम गोदावास रही ।इस दौरान गवेंद्र सिंह राणावत, लोकेश जैन, वकील शान्तु चौहान,बाबूलाल, मांगीलाल एवं सरगरा समाज के सदस्य उपस्थित रहे


