PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड,-आबूरोड पंचायत समिति के टीएसपी क्षेत्र के खारा व सियावा गांवों के 50 जनजातीय किसान खरगोश पालन का प्रशिक्षण लेंगे। इनमें 35 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं। यह प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर (मालपुरा, टोंक) की टीएसपी उपयोजना के तहत आयोजित किया जा रहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र, सिरोही के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार खिंची द्वारा किसानों का चयन किया गया। प्रगतिशील किसान गेनाराम गरासिया ने बताया कि खारा गांव से 24 महिला किसान तथा सियावा गांव से 10 महिला व 15 पुरुष किसान प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए हैं।
संस्थान निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण 3 से 7 जनवरी, 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें वैज्ञानिक खरगोश, भेड़ व बकरी पालन की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान परिवहन, ठहराव और भोजन की व्यवस्था में कृषि विज्ञान केंद्र, सिरोही की टीम सहयोग करेगी।

