PALI SIROHI ONLINE
पाली-अवैध बजरी खनन माफियाओं के विरूद्ध पाली पुलिस की कार्यवाही ऑपरेशन “गुप्त” सोजत रोड़ थाना की बजरी अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही। दो प्रकरण दर्ज कर अवैध बजरी खनन परिवहन के तहत दो ट्रेक्टर मय अवैध बजरी के साथ एक मुलजिम गिरफतार। पाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी बजरी माफियाओं के विरूद्ध निरन्तर की जायेगी कार्यवाही
आदर्श सिधू आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि जिला पाली में अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गुप्त के तहत जयसिंह तंवर अति. पुलिस अधीक्षक जिला पाली के निर्देशन व रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन तथा कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत रोड़ के नेतृत्व में दिनांक 01.01.2026 को रात्रि में 01 ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध खनन बजरी व दिनांक 02.01.2025 को दिन में 01 ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध खनन बजरी के साथ 01 मुलजिम गिरफतार कर कुल 02 प्रकरण दर्ज किये जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
घटनाः-
1. दिनाक 01.01.2026 को दौराने रात्रि गस्त कमला निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड को जरिये मुखबीर खास से ईतला मिली कि सरहद सिनला से गुर्जरो की ढाणी की तरफ आने वाले कच्चे रास्ते होते हुऐ एक टैक्टर जो अवैध बजरी भरकर आ रहा है जिस पर नाकाबंदी कर ईतलानुसार चैक करने से ट्रेक्टर मय ट्रोली बजरी भरी हुई पाये जाने से मौके से ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी जब्त कर बाद कार्यवाही थाने पर आकर मुलजिम बादरराम पुत्र डावरराम उम्र 45 साल पैशा मजदुरी निवासी सिनला पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली को गिरफतार कर प्रकरण धारा 303(2) बीएनएस व 4/21,23 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया।
2. दिनाक 02.01.2025 को दौराने गस्त कमला निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड को जरिये मुखबीर खास से ईतला मिली कि सरहद बोरनाडी से मुसालिया कच्चे रास्ते से एक टैक्टर जो अवैध बजरी भरकर आ रहा है जिस पर नाकाबंदी कर ईतलानुसार चैक करने से ट्रेक्टर मय ट्रोली बजरी भरी हुई पाई गई एवं चालक मुलजिम सुर्यभानसिह पुत्र गजेन्द्रसिह निवासी मेलावास जो मौके से अवैध बजरी से भरे हुए ट्रेक्टर ट्रोली को खडडे में डालकर फरार हो गया जिस पर मौके से ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी जब्त कर बाद कार्यवाही थाने पर आकर मुलजिम सुर्यभानसिह के विरूद्ध प्रकरण धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21,23 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया। अवैध खनन की रोकथाम मे सफलता अर्जित की गई।
गठित टीम :-
01. कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़
02राजेन्द्रप्रसाद सउनि पुलिस थाना सोजतरोड
03. फूलसिह मुआ 173 पुलिस थाना सोजतरोड
04.श्रवणकुमार कानि 1309 पुलिस थाना सोजतरोड
05. जगदीश कानि 1099 पुलिस थाना सोजतरोड
06. उम्मेदराम कानि 1361 पुलिस थाना सोजतरोड
07. राजेन्द्रसिह कानि 1284 पुलिस थाना सोजतरोड
08. सुनिल चांगल कानि 1545 पुलिस थाना सोजतरोड
09. राजकुमार कानि. ड्रा. 1236 पुलिस थाना सोजतरोड
गिरफ्तार मुल्जिमान
बादरराम पुत्र डावरराम उम्र 45 साल सिनला पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली
आमजन से अपील
आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन “गुप्त” एवं ऑपरेशन प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण, अवैध बजरी खनन इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये व्हाट्स अप्प 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटॠरग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

