• April 14, 2026

सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री की नाराजगी के बाद हरकत में आई नगरपालिका,पहुंचे सफाई कर्मी, नाराज मंत्री ने पूछा अधूरा क्यों नाली व सड़क निर्माण,कब होगा पूरा?

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल

सुमेरपुर के वार्ड संख्या 18 महावीर कॉलोनी में जगह-जगह फैल रहे गंदे नाली का पानी सड़कों पर फैले गड्ढे में जमा होने की खबर सुमेरपुर विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने खबर मिलते ही नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब पूछते ही हरकत में आया नगर पालिका प्रशासन अंबेडकर जयंती का अवकाश होने के बावजूद भी कैबिनेट मंत्री की नाराजगी से बचने के लिए आनन फानन में भेजे सफाई कर्मी मंत्री जोराराम कुमावत की नाराजगी से सफाई कार्य हुआ शुरू

गौरतलब है कि सबसे बड़ी नगर पालिका कहलाए जाने वाली सुमेरपुर नगर पालिका का विकास आज वार्ड नंबर 18 में फैले कीचड़ के साथ वार्ड नंबर 18 में नालियां सीमेंट सड़क का भी निर्माण आज तक नहीं हुआ है यह जानकारी भी कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को पता चलते ही कैबिनेट मंत्री ने पूरे वार्ड की पानी निकासी की व्यवस्था कर नगर पालिका से नालियों व सड़कों का निर्माण अधूरा होने का कारण भी पूछा है कैबिनेट मंत्री की सतर्कता के बाद वार्ड वासियों को सड़क व नाली निर्माण होने की उम्मीद लगी है

वार्ड की एक महिला ने बताया कि गंदे पानी की सफाई करने आए सफाई कर्मी को हमने पूछा कैबिनेट मंत्री जी के कहने से आज सफाई व्यवस्था शुरू हुई है क्या यह स्थाई व्यवस्था है तो सफाई कर्मी ने महिला को बताया कि कैबिनेट मंत्री जोरा राम कुमावत के निर्देश पर इस वार्ड में नाली निर्माण व सड़क निर्माण का टेंडर लगाया जा चुका है जल्द कार्य शुरू होगा अब देखना है कि नगर पालिका कितना जल्दी नाली निर्माण व सड़क निर्माण कर कैबिनेट मंत्री की नाराजगी दूर करता है

You cannot copy content of this page