PALI SIROHI ONLINE
अखेराज सिंह बोया
बाली-बोया के विनयपाल सिंह सोनीगरा बने फ्लाइंग ऑफिसर
बाली-बोया के विनयपाल सिंह सोनीगरा बने फ्लाइंग ऑफिसर. परिवार व समाज गौरवान्वित
बाली-क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि चंदन सिंह सोनिगरा (पूर्व प्रधान, पंचायत समिति बाली) के पौत्र एवं भरत सिंह सोनिगरा (सहायक कृषि अधिकारी) के सुपुत्र विनयपाल सिंह का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर अंतिम चयन हुआ है।
इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव व समाज में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।
विनयपाल सिंह की इस उल्लेखनीय सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया है
परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं गांव के गणमान्य लोगों ने विनयपाल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

