PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : वत् : पौष, शुक्ल पक्ष द्वादशी, बुधवार रात्रि 01:48 तक रहेगी। विक्रम संव संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 10, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु,
31 दिसंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 01:30
तक, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। साध्य योग रात्रि 09:13 तक, इसके बाद शुभ योग रहेगा। बव करण दोपहर 03:24 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-मेष,
मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :
दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस अयोध्या, शरद उत्सव समाप्त माउंटआबू राजस्थान, महापात प्रातः 10:00 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:20 से 09:55 तक लाभ व
अमृत का, प्रातः 11:12 से दोपहर 12:30 तक शुभ का, दोपहर 03:05 से 04:22 तक चर का, सायं 04:22 से 05:40 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज बुधवार को गणेशजी की गंध, फल,
पुष्प, दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज साध्य योग में चंदन का दान करना शुभ फलदायी होता है।

