PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पुराने 63 प्रकरणों में जब्त अवैध देशी, अंग्रेजी और हथकड़ी शराब को नष्ट किया है। यह कार्रवाई अवैध शराब के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई
वृताधिकारी वृत भीनमाल शंकरलाल मसुरिया ने थानाधिकारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। भीनमाल थाना मालखाने में जमा इन अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त किए गए थे।
मंगलवार को यह निस्तारण प्रक्रिया पूरी की गई। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित निस्तारण टीम, जिसमें आबकारी निरीक्षक सुमित कुमार, भीनमाल पुलिस थाना से उप निरीक्षक गनी मोहम्मद और मालखाना प्रभारी रामचंद्र शामिल थे, उनकी उपस्थिति में यह कार्रवाई हुई। आबकारी थाना परिसर भीनमाल में जेसीबी लोडर की सहायता से इन 63 प्रकरणों से संबंधित अवैध शराब को नष्ट किया गया।

