PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर-उपखंड के पालडीजोड़ गांव चौराहे से लेकर धनापुरा तक बनने वाली संपर्क रोड का कार्य झाड़ियां कटाई के साथ शुरू हो गया है। बामनेरा ग्राम प्रशासक रमणिक त्रिवेदी ने बताया कि यह सड़क करीब 60 लाख की लागत से बनेगी। उन्होंने बताया कि यह रोड पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिससे ग्रामीणों सहित राहगीरों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रशासक त्रिवेदी ने पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में भी मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों की मांग पर स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने यह रोड स्वीकृत कराया।

