PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विभिन्न मोर्चा के प्रदेशाध्यक्षों की भी घोषणा की है। जिसमं पाली से जिलाध्यक्ष की दौड़ में अंतिम समय तक शामिल रहे डॉ. महेंद्र कुमावत को ओबीसी मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। कुमावत उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। मूलतः निमाज के हैं। पत्नी सरपंच रह चुकी हैं। जैतारण से विधानसभा का टिकट मांग रहे थे।
डॉ. महेंद्र कुमावत को ओबीसी मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, ओबीसी प्रदेश मंत्री मोहनलाल देवासी पादरला, पाली जिले के नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, सवा राम देवासी सेवाडी ने डॉ कुमावत को बधाई देते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का आभार जताया
भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा होने तक सभी बधाई दे रहे थे। ऐनवक्त पर नाम कट गया था। ब्यावर जिला संगठन के हिसाब से वहां के जिलाध्यक्ष के लिए चर्चा थी। कुमावत समाज से जिले में पहले से ही सुमेरपुर से जोराराम कुमावत विधायक व मंत्री हैं।
जिला संगठन में नारायण कुमावत महामंत्री हैं। ऐसे में इन मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब अन्य नेताओं को भी राजनीतिक नियुक्तियों में शामिल किया जाएगा। इसको लेकर अब नेता जयपुर तक पैरवी करने में भी जुटे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में जिले से पहले ही नाहरसिंह जोधा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

