PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर में चलती कार में महिला मैनेजर से गैंगरेप मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी IT कंपनी के CEO, महिला एग्जीक्यूटिव हैड और उसके पति को 4 दिन रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया था।
पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी दंपती (IT कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हैड और उसका पति) के घर से पीड़िता के मोजे और अंडर गारमेंट बरामद किए हैं। ईयरिंग का पता नहीं लगा है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के वॉयस सैंपल भी लिए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के लिए वॉयस सैंपल, डैशकैम के ऑडियो से करेंगे मिलान
पुलिस ने आरोपियों के वॉयस सैंपल भी लिए हैं। ताकि कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुए ऑडियो-वीडियो से वॉयस का मिलान किया जा सके। सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा रिमांड के दौरान आरोपी CEO और एग्जीक्यूटिव हैड के पति का मर्दानगी टेस्ट भी कराया गया।जहां से स्मोकिंग आइटम लिया, उस दुकान मालिक से पूछताछ
आरोपियों ने गैंगरेप से पहले रास्ते में जिस दुकान से स्मोकिंग जैसा आइटम खरीदा था। उस दुकान मालिक और कर्मचारी से पुलिस ने पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि यहां से कुछ नशे का आइटम खरीदा था, जिसे पीड़िता को स्मोक कराने के बाद वह बेसुध हो गई थी। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है कि आखिर यहां से क्या खरीदा गया था।
साथ ही पुलिस ने पार्टी में मौजूद 2 महिला कर्मचारी और होटल मैनेजर सहित स्टाफ से भी इस संबंध में जानकारी ली।
अश्लील हरकतें देख पीड़िता बार-बार घर ड्रॉप के लिए बोलती रही
जांच में पता लगा कि चलती कार में पहले तो आरोपियों ने नशे की हालत में पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू किया। तभी पीड़िता ने उनसे बार-बार उसके घर ड्रॉप करने के लिए कहा, लेकिन उसकी एक बार भी नहीं सुनी। फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने कार में 3 घंटे इधर-उधर घुमाने के बाद सुबह 5 बजे पीड़िता को घर पर ड्रॉप किया।

