PALI SIROHI ONLINE
पाली-साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन दिए आवश्यक निर्देश
पाली, 29 दिसम्बर। जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए साथ ही उन्होंने गणतंत्र दिवस की तैयारियों एवं एसडीआरएफ के कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने पंच गौरव योजना के अंतर्गत वित्तीय स्वीकृति प्राप्त बजट से किए जाने वाले कार्यों, व्यय, मशीनरी खरीद तथा राजीविका द्वारा महिलाओं को दी जा रही प्रशिक्षण गतिविधियों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों आवश्यक व्यवस्थाओ ंको लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग से प्रगतिरत सड़कों, अटल प्रगति पथ एवं पूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
जवाई जल मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित नल एवं विद्युत कनेक्शनों तथा पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी ली और बकाया कनेक्शन करने में तेजी लाने को कहा। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण कार्य कर एसएसओ आईडी से अपलोड करने के निर्देश दिए। समसा के कार्यों पर भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने पर्यटन विभाग, खेल, एवं वन विभाग से बकाया कार्यों के कार्यादेश जारी किए जाने को कहा।
नगर निगम व यूआईटी, व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क, पुलिया, नाला इत्यादि कार्यों को करवाने के लिए मांगपत्र सहित तखमीना भेजने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश प्रदान किए चिकित्सा विभाग से मौसमी बीमारियों की वस्तु स्थिति, उपलब्ध दवाइयों एवं प्रगतिरत कार्य पूर्ण होने के कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किए।
जिला कलेक्टर मंत्री ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी को बकाया पट्टों का शीघ्र वितरण पूर्ण करने एवं वेस्ट प्लास्टिक निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किश्त भुगतान, मालिकाना हक एवं अन्य प्रगति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने संबंधित विभाग को गोपाल क्रेडिट कार्ड जारी करने एवं रेनबसेरो तथा सड़क सुरक्षा कार्य को सुचारू रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र मेहता उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, सार्वजनिक निर्माण विभाग से दिलीप परिहार, बिजली विभाग से मनीष माथुर, पुलिस विभाग से सुधड़ सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, रसद अधिकारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

