PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबू रोड शहर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। डॉ. महावीर प्रसाद बंसल और उनके परिवार की ओर से कथा का आयोजन किया जा रहा है।
नाचते गाते शामिल हुए श्रद्धालु
सोमवार को शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बैंड-बाजे और भक्ति धुनों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के मार्ग पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर विभिन्न स्थानों पर इसका स्वागत किया।
कोलकाता के कथावाचक करेंगे वाचन
श्रीमद् भागवत कथा कोलकाता के प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक श्रीनिवास शर्मा कथा का वाचन करेंगे। इ स धार्मिक आयोजन का लाभ शहर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु प्राप्त कर सकेंगे।

