PALI SIROHI ONLINE
जवाई कमांड क्षेत्र में रबी फसल सिंचाई के लिए तृतीय पाण हेतु 1 जनवरी को खुलेगी नहर, 2 से बाराबंदी होगी लागू
तखतगढ 29 दिसम्बर (खीमाराम मेवाडा) जवाई कमांड क्षेत्र में रबी फसल सिंचाई के लिए तृतीय पाण हेतु 1 जनवरी को नहर खुलेगी। और 2 से बाराबंदी लागू होगी। सोमवार को जवाई नहर खण्ड कार्यालय में जवाई बांध नहर प्रणाली के समस्त संगम अध्यक्षों के साथ जवाई बांध से तृतीय पाण के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तृतीय पाण हेतु नहर खोलने की दिनांक 01.01.2026 को खोली जाकर दिनांक 02.01.2026 से बाराबंदी लागू की जायेगी।
तृतीय पाण 25 दिनों की होगीतृतीय पाण के दौरान साण्डेराव, तखतगढ एवं सुमेरपुर कार्यालय में केम्प लगाकर सिंचाई कर की वसूली की जायेगी। सिंचाई कर जमा नही करवाने पर सम्बधित कास्तकारों को बाराबन्दी से वंचित किये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।



