PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-रंजिश के चलते जानलेवा हमला, अपहरण और लूट की वारदात सामने आई है। लालसर सांगडवा निवासी व्यापारी सुरेश कुमार पुत्र बाबूलाल विश्नोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि करीब दो माह पूर्व सांगडवा के खेल मैदान में एक अपहरण मामले में उन्होंने पीड़ित अशोक कुमार को बचाया था और पुलिस व न्यायालय में गवाही दी थी।
इस मामले में चितलवाना निवासी अनिल व सुरेश पुत्र आसुराम आरोपी थे। तभी से आरोपी उनसे व उनके परिवार से रंजिश रखने लगे और बदला लेने की फिराक में थे। रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात 11:20 बजे सुरेश कुमार का भाई सोहनलाल टोपी निवासी वेरसी पुत्र सुरताराम कोली के साथ कार से पानी की मोटर सही करवाकर डावल से लौट रहा था। आमली मेघवालों की बस्ती में हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे आरोपियों ने फॉरच्यूनर और क्रेटा गाड़ी से टक्कर मार दी। उसके बाद आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर सोहनलाल को जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया। उसके मारपीट की, जिससे उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और पीठ व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद 3-4 बदमाशों ने हॉकी से पीटते हुए गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया। गाड़ी में पीटते हुए लालसर सांगडवा में सुरेश कुमार की दुकान के सामने पटक गए। आरोप यह भी है कि गले से दो तोला सोने की चेन तथा जेब में रखे करीब 40 हजार रुपए लूट ले गए। घायल सोहनलाल को सांचौर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
