PALI SIROHI ONLINE
नाना में नि:शुल्क आंख एवं शिशु रोग चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ
नाना, सेठ टेकचंद भाणा लाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाना में श्री महावीर जीव दया मंडल नाना के तत्वाधान श्री जेठमल माणकचंद संघवी परिवार द्वारा एक दिवसीय नेत्र एवं शिशु रोग चिकित्सा शिविर ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबू रोड एवं डॉ केपी संघवी बाल रोग विशेषज्ञ के सहयोग से आयोजित हुआ । इस शिविर में 500 से अधिक मरीजों की जांच की गई तथा 70 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबूरोड रैफ़र किया गया।
शिविर के आयोजन कर्ताओं का वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति नाना द्वारा माला एवं साफ़ा पहना कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्री महावीर जीव दया मंडल नाना समिति के सभी सदस्य, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति नाना के सदस्य एवं स्थानीय विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

