• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली और बेड़ा में डा. भीमराव अंबेडकरजी जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली । डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक मंडल बाली के तत्वाधान में 135 वी जयंती श्री अम्बेडकर चौक , रामदेव कॉलोनी में भव्य रूप से मनाई गई। सर्व प्रथम अतिथियों द्वार दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर एवं ढोल नगाड़े एवं जय कारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी अतिथियोंवक दुपट्टा एवं माला एवं मोमेंटो से मंडल सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

अतिथियों में घनश्याम पुरोहित, सुलेमान टांक, अयूब जई, अजयपाल सिंह जोधा ने अपने विचार व्यक्त किए। श्री वैष्णोदेवी माता मंडल आयोजक नरेंद्र परमार ने भारत माता की जय के साथ अपने उद्बोधन में अंबेडकर जी के पिता श्री राम मालजी सकपाल एवं माता भीमा बाई की जयकारे के साथ अंबेडकर जी का राष्ट्र के लिए समर्पण और आज के युवाओं को उनके सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया। देश और राष्ट्र में नशा मुक्त अभियान में अपने समर्पण और नशा त्यागने का निवेदन किया। अपने जीवन में पांच परिवर्तन जैसे कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता , पर्यावरण संरक्षण, स्वः का बोध, एवं नागरिक कर्तव्य का जीवन में निर्वाह और धारण करने का निवेदन किया।

कार्यक्रम में संरक्षक अमृत परमार, अध्यक्ष जगदीश वर्मा, नरेन्द्र परमार, प्रकाश डांगी,सुरेश पालीवाल, प्रशांत डांगी, ललित वर्मा, विपिन डांगी, स्नेहा दीदी,विजय सिंह माली, अजयपालसिंह जोधा, सुलेमान टांक, अयुबजई, रामलाल डांगी, वेनाराम वर्मा, जीवाराम पालीवाल, हका राम पालीवाल, भेरूसिंह सोलंकी,मनोहरसिंह राव, विक्रमसिंह सोलंकी, मूलजी गर्ग, उदयसिंह राठौड़, जेरूपजी गर्ग यशपाल सिंह राजपुरोहित, मदन मारू शिवलाल मारू, सन्नी बिरावत, अमित बिरावत, अजय पूरी, नरेश वर्मा, मनीष डांगी, किशन पालीवाल,किरण मारू, पुखराज गर्ग  व बेरा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में  ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण भाटी बेड़ा महेंद्र सिंह पवार बेड़ा जमाना राम परमार केसाराम राठौर विक्रम सिंह जोधा राम दहिया अशोक चौहान एडवोकेट श्रवण गहलोत कुमटिया

एवं समाज के सदस्य बंधुओं एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन रमेश सरेल बारवा ने किया। कार्यक्रम के लाभार्थी फौज से सेवा निवृत कुंदनमल डांगी का मंडल द्वारा साफा , माला एवं दुपट्टा से स्वागत किया गया

Previous Post

खोड़ भोपाजी राजेंद्र भंडारी, कि प्रेरणा से विद्यालयों में बांटी पाठ्य पुस्तकें

Next Post

देसूरी में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन

Next Post
देसूरी में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन

देसूरी में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page