PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
अरावली बचाओ जन-आंदोलन के तहत बलाना से दुजाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने निकाला पैदल मार्च
केंद्र व राज्य सरकार पर तानाशाही के लगाए आरोप
तखतगढ 28 दिसम्बर (खीमाराम मेवाडा) अरावली बचाओ राजस्थान बचाओ,अरावली पर वार राजस्थान पर वार,जहा BJP की सत्ता वहाँ प्रकृति का विनाश,कान खोलकर सुन लो BJP सरकार,अरावली की लूट नहीं, संरक्षण चाहिए जैसी पंक्तियां लिखी तखतिया हाथों में लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुमेरपुर के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलाना से दुजाना तक पैदल मार्च निकलते कांग्रेस कार्योनकर्ताओं का बेशक नजर रविवार सुबह एनएच 325 से गुजरा हुआ देखने को मिला।
रविवार सुबह 10:30 बजे अरावली बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का पैदल मार्च निकाल कर केंद्र एवं सरकार पर तानाशाही के आरोप भी लगाए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे अरावली बचाओ राजस्थान बचाओ अभियान के तहत रविवार को सुमेरपुर क्षेत्र के बलाना से दुजाना तक पैदल मार्च का आयोजन किया गया। रविवार सुबह विधानसभा सुमेरपुर कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा के नेतृत्व में हाथों में तखतिया लिए नारे लगाते हुए बलाना गांव से दुजाना गांव तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का ग्राम पंचायत बलाना के प्रशासक शंभूराम मीणा द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अरावली पर्वतमाला को बचाना कांग्रेस पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और देश व प्रदेश में तानाशाही के खिलाफ जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरावली क्षेत्र में पर्यावरण से खिलवाड़ कर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। वहीं युवा नेता जगदीश राजपुरोहित ने कहा कि यदि अरावली समाप्त हो गई तो राजस्थान और हरियाणा रेगिस्तान में तब्दील हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि अरावली बचाने के लिए अब प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में जनता सड़कों पर उतर रही है और प्रधानमंत्री मोदी की तानाशाही को जनता अब सहन नहीं करेगी। हालांकि इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम नजर आई और जिला कांग्रेस अध्यक्ष की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही।अरावली पर्वतमाला विश्व की सबसे प्राचीन पर्वतमालाओं में से एक है, जो राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात तक फैली हुई है। यह क्षेत्र पर्यावरण संतुलन, वर्षा जल संरक्षण और मरुस्थलीकरण रोकने में अहम भूमिका निभाता है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि अरावली के संरक्षण के बिना उत्तर-पश्चिम भारत में जल संकट और तापमान वृद्धि की समस्या और गंभीर हो सकती है।
इस मौके पर तखतगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष फुटमल सुथार, जगदीश राजपुरोहित, छतराम मेघवाल, नासिर खान, सूरज वाल्मीकि, अर्जुन हिरागर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

