PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर में पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर 1.5 किलोग्राम से ज्यादा अफीम बरामद की है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
जोधपुर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के आदेश पर अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत बंसल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रोशन मीणा द्वारा गठित डीएसटी (पश्चिम) टीम के प्रभारी महेंद्र कुमार ने लूणी थाना टीम के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
घर में छिपाकर रखी गई थी अफीम
टीम ने शनिवार की रात लूणी थाना क्षेत्र के फिंच गांव में विक्रम गोदारा (24 वर्ष), पुत्र रामलाल बिश्नोई, निवासी हमीरनगर, फिंच (लूणी थाना) के नए घर से 1.861 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की। इसके बाद आरोपी विक्रम गोदारा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में डीएसटी के कॉन्स्टेबल राजू राम मांजू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

