• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खोड़ भोपाजी राजेंद्र भंडारी, कि प्रेरणा से विद्यालयों में बांटी पाठ्य पुस्तकें

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 14, 2026
in Local
0
खोड़ भोपाजी राजेंद्र भंडारी, कि प्रेरणा से विद्यालयों में बांटी पाठ्य पुस्तकें

PALI SIROHI ONLINE

खोड़ भोपाजी राजेंद्र भंडारी, कि प्रेरणा से विद्यालयों में बांटी पाठ्य पुस्तकें।
नगराज वैष्णव
रानी खौड़ खेतलाजी के परम उपासक एवं प्रसिद्ध भोपाजी राजेंद्र शांतिलाल भंडारी समाजसेवा में अग्रणी बने। श्री भंडारी की प्रेरणा से श्री खौड़ खेतलाजी सेवा संस्थान खौड़ के द्वारा अध्यक्ष कुनाराम परमार, सरक्षक हरिसिंह मेड़तिया के सानिध्य में सचिव प्रेमसुख सुथार, उपाध्यक्ष महिपालसिंह मेड़तिया, सोहनराज बोराणा,मुकेश सीरवी, किरणसिंह चौहान एवं जसाराम आगलेचा ने सोमवार को खौड़ के आईसुखी बाई चंदनमल लोढ़ा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय एवं ओटरमल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की।

पाठ्य पुस्तक वितरण के दौरान उपासक भंडारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली पूंजी है। बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसी उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है। विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों ने भंडारी के इस कार्य की सराहना की।
कुछ दिनो पूर्व ही भंडारी द्वारा खौड़ गांव के सभी सरकारी विभागों में गर्मी को देखते हुए पानी के कैन वितरित किए गए थे। ग्राम पंचायत, पटवार भवन, अस्पताल, विद्युत कार्यालय सहित सभी सरकारी संस्थानो पर पानी के कैन वितरण किए गए।

ग्रामीणों का कहना है कि भोपाजी राजेंद्र भंडारी हमेशा जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। चाहे धार्मिक आयोजन हो या सामाजिक कार्य, वे हर समय सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। खौड़ खेतलाजी के प्रति उनकी अटूट आस्था है और वे उसी प्रेरणा से निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीरसिंह, पीईईओ मन्नाराम मीणा शिक्षकगण, फूलचंद मालवीय सौरभसिंह चारण, देवराज ट्रेलर, नीतू जैन के साथ जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

चामुंडेरी के निकट दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति घायल,भन्दर सरपंच प्रशासक ने दिखाई तत्परता

Next Post

बाली और बेड़ा में डा. भीमराव अंबेडकरजी जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

Next Post

बाली और बेड़ा में डा. भीमराव अंबेडकरजी जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page