PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा की अध्यक्षता में कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उस पर चलने का संकल्प लिया और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया, नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, जिला महासचिव जाफर सिलावट, संगठन महासचिव संतोक सिंह सोलंकी और महासचिव रूपाराम मीणा ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद खूबचंद खत्री व सरदार खान पठान, जिला महासचिव महेश परिहार, नगर महासचिव बरकत अली, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित परिहार, प्रवक्ता हिम्मत गहलोत, संजय बाफना, अचलदास एवं मुकेश भारती सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

