PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली | औद्योगिक थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में शनिवार दोपहर को एक मकान में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। 21 वर्षीय ललित मेघवाल पुत्र पूनाराम मजदूरी करता था। उसके माता-पिता व बड़ा भाई किसी काम से शुक्रवार शाम को ही मारवाड़ जंक्शन के पास आंगदोष गांव में गए थे। घर पर ललित अकेला था। सुसाइड नोट में इतना ही लिखा है कि मम्मी-पापा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मुझे माफ करना। शनिवार दोपहर को मोहल्ले के बच्चे खेलते हुए युवक के घर के पास पहुंचे तो धक्का लगने से दरवाजा खुल गया। फंदे पर ललित लटका मिला। एएसआई संपतराज ने बताया कि परिजनों को पाली बुलाया। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

