• April 14, 2026

चामुंडेरी के निकट दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति घायल,भन्दर सरपंच प्रशासक ने दिखाई तत्परता

PALI SIROHI ONLINE

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल, सरपंच प्रशासक ने दिखाई तत्परता

बाली। नाणा थाना क्षेत्र के बाली-पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे।

इसी दौरान भन्दर सरपंच प्रशासक कपूराराम मेघवाल मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायलों को संभाला और नाणा पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नाणा थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल चिकित्सालय भिजवाया।

हादसे में अंशी बाई पत्नी धर्माराम एवं धर्माराम (जाति कालबेलिया), निवासी जनापुरा पिंडवाड़ा घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page