PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-जीआरपी थाना पुलिस ट्रेन में यात्रियों के सामान की चैकिंग के दौरान एक युवक के कब्जे के भारी THE मात्रा में नकदी को जब्त किया है। जीआरपी आबूरोड प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अवैध शराब, हवाला कारोबार की रोकथाम को लेकर आबूरोड से गुजरात जाने वाली गाड़ियों की चैकिंग के अभियान के तहत शनिवार कोजम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के आबूरोड आने पर यात्रियों के सामान की जांच की जा रही थी कि उस दौरान ट्रेन के लोकल कोच की तलाशी के दौरान एक युक्क के बैग की तलाशी ली तो बैग में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने यात्री से नकदी के दस्तावेज मांगे तो दस्तावेज नहीं मिले। इस पर पुलिस ने नकदी को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि बैग से 42 लाख 60 हज्जार रुपये की नकदी बरामद हुई है। उसे धारा 106 के तहत जब्त कर मुकेश सोनी पुत्र रामेश्वर निवासी मुंडवा नागौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए युक्क से पूछताछ में सामने आया कि उसकी नागौर के मुंडवा में ज्वेलर्स की दुकान है और वह सोने चांदी के गहनों को लेने के लिए गुजरात के पालनपुर जा रहा था और सोने चांदी के आभूषण लेकर युवक को पैसे पालनपुर में देने थे। फिलहाल पुलिस ने नकदी को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग जोधपुर को भी इस बारे में सूचना दी है

