PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-प्रांतीय आर्य वीर दल सेवा समिति के तत्वावधान में आर्य समाज बालोतरा में आयोजित 7 दिवसीय बालिकाओं में व्यक्तित्व निर्माण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण आवासीय शिविर का उद्घाटन अरुण चौधरी ने किया। शिविर में भाग लेने के लिए शनिवार को शिवगंज के खिलाड़ियों का दल रवाना हुआ है। युवराज प्रजापति ने बताया कि शिविर में शिवगंज आर्य वीर दल से दवे भक्ति व सोनम भारती के नेतृत्व में 20 आर्य वीरांगनाएं भाग लेने के लिए रवाना हुईं।
घनश्याम आर्य ने बताया कि शिविर में बालिकाओं में संस्कारों निर्माण वैदिक सिद्धांतों पर आधारित एवं शारीरिक उन्नति आसन, व्यायाम , बॉक्सिंग एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पूनम आर्या राष्ट्रीय अध्यक्ष बेटी बचाओ अभियान, प्रवेश आर्या संयोजक बेटी बचाओ अभियान हरियाणा छवि आर्या पाली द्वारा दिया जाएगा। वैदिक विद्वानों द्वारा बौद्धिक ज्ञान, समय के परीपेक्ष्य में दिया जाएगा। धर्म शास्त्रों का पाठ पढ़ाया जाएगा।
