PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नीलगाय से मोटरसाइकिल टकराने पर युवक की मौत
तखतगढ 27 दिसम्बर (खीमाराम मेवाडा) आहोर तहसील के अंतर्गत चांदराई निकटवर्ती पांचोटा निवासी कुंवर सिंह (53) पुत्र छैल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुंवर सिंह घरेलू कार्य से आहोर गए हुए थे। कार्य निपटाकर लौटते समय शंखवाली व आकोरापादर के बीच उनकी मोटरसाइकिल अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर चांदराई पुलिस चौकी से कांस्टेबल ओमप्रकाश सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने पर घायल को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में 108 एम्बुलेंस मिलने पर घायल को उसमें शिफ्ट कर आहोर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुमेरपुर रेफर किया गया।
लेकिन
सुमेरपुर ले जाते समय तखतगढ़ के पास कुंवर सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को आहोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई।

