PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-देवासी संकल्प सेवा संस्थान की ओर से प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रविवार को अहमदाबाद शहर में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर शहर के करडा चार रस्ता से देवासी समाज के युवा बस से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। इस कार्यक्रम में श्री जेतेश्वर संकल्प ज्योति प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
ब्लॉक संयोजक किशोर कुमार देवासी ने बताया कि इन मेधावी छात्रों को अपने गांवों से अहमदाबाद शहर तक शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया जाएगा। सम्मान समारोह में इन प्रतिभाओं को समाज के मंच से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रवासी राजस्थानी रबारी समाज ओढव अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है। भीनमाल ब्लॉक से कुल 15 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिलेभर के सभी ब्लॉकों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए बस द्वारा आयोजन स्थल तक आने-जाने, भोजन और अन्य सुविधाओं की निशुल्क व्यवस्था देवासी समाज के प्रवासी भामाशाहों द्वारा की गई है। इस कार्यक्रम को लेकर देवासी समाज के प्रवासी बंधुओं और समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

