• April 14, 2026

खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई

PALI SIROHI ONLINE

खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा कॉलोनी स्थित अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को स्मरण किया।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष हितेश (हैप्पी) मेवाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह जी , O.B.C ज़िला सचिव लोकेश गोस्वामी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के ब्लॉक अध्य्क्ष साबिर छिपा , O.B.C ब्लॉक अध्य्क्ष उत्तम सिंह , मोहन मेंन्सन, दिनेश सरगरा,रमेश राणा, इरफान खान,नृसिंग भाई,विक्रमादित्य सिंह, जगदीश कुमार,सरवन सेंदर,इत्यादि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे ।

You cannot copy content of this page