PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-जुंजाणी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
दुर्घटना में बुधाराम और उनकी बहन चुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के पायलट भीखाराम बिश्नोई और ईएमटी विक्रम चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को तत्काल राजकीय अस्पताल भीनमाल पहुंचाया।
भीनमाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर रायमल भील, निवासी कावतरा, नशे की हालत में वाहन चला रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची और कार ड्राइवर रायमल भील को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

