PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के ओगणा थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी जीप आज बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बाद में जीप ड्राइवर ही घायलों को अन्य वाहनों से झाड़ोल अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार करवाया गया। हादसे में एक युवती को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
ओगणा थानाधिकारी रामवतार ने बताया कि जीप में 12 सवारियां बैठी हुई थी। हादसा करीब 10.30 बजे हुआ। सूचना पर ओगणा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। जीप बिरोठी से झाड़ोल जा रही थी, तभी कालिया घाटी के समीप बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई।
जीप के पलटने से आधा दर्जन सवारियों को चोटें आई। घायलों को जीप चालक ही अन्य वाहन से झाड़ोल अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार करवा सभी निजी अस्पताल चले गए। उदयपुर जिले के आदिवासी इलाकों में लगातार ओवरलोड वाहन चलने से इस तरह के हादसे आए दिन होते हैं, मगर पुलिस और आरटीओ इस पर कोई ध्यान नहीं देता है।