PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साबरमती-जोधपुर ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के ने बताया कोड़िटा निवासी अजमल सिंह राव रेलवे लाइन के पास खड़े थे इसी दौरान जोधपुर से साबरमती को तरफ जा रही ट्रेन 20485 की चपेट में आ गए।
हादसा इतना गंभीर था कि अजमल सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वह रानीवाड़ा जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन व रेलवे पुलिस को अवगत कराया।
रेलवे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय में रखवाया है। इस हादसे के बाद कोड़िटा गांव में शोक की लहर फैल गई है।
