• April 14, 2026

रानी में तृतीय सेनजी महाराज का 726वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

PALI SIROHI ONLINE

रानी में तृतीय सेनजी महाराज का 726वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
नगराज वैष्णव
रानी के प्रताप बाजार केनपुरा रोड स्थित सायर रिसोर्ट में तृतीय सेनजी महाराज का 726वां जन्म दिवस समारोह पूर्वक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भव्य भजन संध्या एवं महिला कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं सामूहिक नृत्य एवं गरबा नृत्य ने उपस्थित लोगों को आनंदित कर दिया।


कार्यक्रम में आगामी वर्ष के आयोजन को और अधिक भव्य बनाने के लिए बोलियां लगाई गईं। साथ ही मंदिर निर्माण एवं समाज भवन निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई और सहयोग राशि के लिए बोलियां लगाई गईं। समाज में एकता और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में बाहर से पधारे समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा अगले वर्ष इससे भी बेहतर आयोजन करने का संकल्प लिया गया।

You cannot copy content of this page