PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत शहर के दिल्ली दरवाजा रोड पर बुधवार शाम एक युवक पतंग की डोर से गंभीर रूप से घायल हो गया। नयापुरा निवासी 25 वर्षीय कमलेश पुत्र गणपत लाल जांगीड बाइक से जा रहा था, तभी सड़क पर फैली पतंग की डोर उसके गले में उलझ गई।
इस घटना में कमलेश का गला कट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसके गले में पांच टांके लगाए। डॉक्टरों ने बताया, युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़कों पर फैली खतरनाक पतंग की डोर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की है।
https://www.instagram.com/reel/DSuvAlBkxhu/?igsh=dnhqaHAydmI4bXAy

