PALI SIROHI ONLINE
पिन्टु अग्रवाल
बाली। नाना के हेडकस्टेबल राजेंद्र सिंह की पदोन्नति पर क्षेत्र में हर्ष, एएसआई बनने पर जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत
बाली (पाली)। पाली जिले के बाली उपखंड अंतर्गत नाना पुलिस थाने में तैनात राजेंद्र सिंह को पुलिस विभाग द्वारा पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक (ASI) बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि और पदोन्नति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह लंबे समय से नाना थाने में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल कार्यप्रणाली के लिए पहचाने जाते हैं। उनके हेडकस्टेबल से एएसआई के पद पर पदोन्नत होने के बाद नाना पुलिस थाने पहुँचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित बीजेपी युवा नेता सेरु सिंह पवार, नाना मंडल उपाध्यक्ष श्रवण देवासी,पवक्ता हरि सिंह पवार, वार्ड पंच सुरेश घांची, राजू भाई माली जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राजेंद्र सिंह ने हमेशा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी पदोन्नति से न केवल उनके परिवार और विभाग में खुशी है, बल्कि स्थानीय जनता भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
राजेंद्र सिंह ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और थाना स्टाफ मौजूद रहै।
उज्ज्वल भविष्य की कामना:
क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि एएसआई के रूप में राजेंद्र सिंह के अनुभव का लाभ नाना थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसेवा में और भी बेहतर तरीके से मिल सकेगा।
https://www.instagram.com/reel/DSrbq2nk3oe/?igsh=M2Eyc3kzbmdrZWJk

