PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के एक 22 साल की लड़की ने खेत में काम करते समय गलती से फसल पर छिड़काव करने के काम आने वाला कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने मृतका का शव परिजनों को सौंपा।
खिंवाड़ा थाने के SHO उगमराज सोनी ने बताया- बुधवार को गांथी गांव निवासी रेखा (22) पुत्री मांगीलाल खेत में काम कर रही थी। इस दौरान गलती से पानी समझकर उसने खेत में बोतल में भरा कीटनाशक पी लिया।
इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत खिंवाड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उसे पाली रेफर किया गया। देर शाम को परिजन उसे पाली लाए। जहां बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवा पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी। गलती से कीटनाशक पीने से यह हादसा हुआ।

