• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर सांसद पी.पी.चौधरी, जिला कलेक्टर ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 14, 2026
in Local
0
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर सांसद पी.पी.चौधरी, जिला कलेक्टर ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

PALI SIROHI ONLINE

पाली-डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती, सांसद पी.पी. चौधरी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पाली जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सर्किल पर मंगलवार को श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद पी.पी. चौधरी एवं जिला कलेक्टर द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा सहित जनप्रतिनिधि सुनील भण्डारी, त्रिलोक चौधरी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

*संविधान शपथ कार्यक्रम आयोजित*

जयंती के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर द्वारा बाबा साहेब के फोटो पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। जिसमें उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने तथा संविधान के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य आमजन में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Previous Post

काकराडी के अरडवा गांव मे डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई

Next Post

रानी भाजपा मंडल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई

Next Post
रानी भाजपा मंडल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई

रानी भाजपा मंडल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page