PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी: व्यवहार में विनम्रता रखें, सबका सहयोग मिलेगा। दूसरों की कमियां ढूंढने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। राजकीय कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
कर्क;शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे।
तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। निजी काम को लेकर दौड़धूप करनी पड़ सकती है। आलोचना से बचें, संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिल सकती है।
मकर;शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : व्यापारिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होने से राहत महसूस करेंगे। संतान के कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृष;शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी: साझेदारी में नए समझौते हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। विपरीत माहौल में तनाव बढ़ेगा। यात्रा परेशानी का कारण बन सकती है। भाग्य भरोसे रहे तो नुकसान हो सकता है।
सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा: खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। खोई हुई वस्तु मिलने से मन प्रसन्न होगा। भाग्योदय की संभावना है। मनचाही सफलता की राह आसान होगी। जल्दबाजी में कोई गलती कर बैठेंगे।
वृश्चिक;शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: बिखरे काम समेटने में परिवार की मदद मिलेगी। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। भूमि-भवन व वाहन के क्रय पर खर्च संभव है। विरोधी उलझने का प्रयास करेंगे। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी।
कुंभ;शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : बातचीत में नरमी बरतें, सबका सहयोग मिलेगा। मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलने से निराशा होगी। साझेदारी में चल रही योजना बीच में रुक सकती है। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें।
मिथुन शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: कामकाज में देरी से मन दुखी होगा। नई योजनाओं पर फिर से विचार कर सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। अनुभवी लोगों का सहयोग तरक्की दिलवा सकता है।
कन्या;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। सेहत बिगड़ने से परेशानी हो सकती है। रुकी हुई योजना फिर से शुरू कर सकते हैं। करीबी लोग ही आपका विरोध करेंगे। सामाजिक संपर्क लाभदायक हो सकते हैं।
धनु;शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल कानूनी मामलों में सफलता के आसार हैं। व्यर्थ के काम में समय एवं धन खर्च होगा। युवाओं को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ेगी।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : जोखिम के कामों में नुकसान संभव है। सामाजिक मान -सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। यात्रा टालना बेहतर है।
