रानी मेगवाल शिक्षण संस्थान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
PALI SIROHI ONLINE
रानी मेगवाल शिक्षण संस्थान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
नगराज वैष्णव
रानी प्रताप बाजार चुनी नाका इंटररा रोड स्थित मेगवाल शिक्षण संस्थान भवन में मेगवाल समाज के बंधुओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक समाज विशेष के नहीं, बल्कि सभी वर्गों के प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता बताते हुए उनके योगदान को याद किया गया।
इस दौरान मांगीलाल रांगी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सवाराम मेगवाल, दिनेश एडवोकेट सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

