• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मारवाड़ जक्शन के कराड़ी में वृद्ध महिला की हत्या का राज खुला, आरोपी निकले दो सग्गे भाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 14, 2026
in Local
0
मारवाड़ जक्शन के कराड़ी में वृद्ध महिला की हत्या का राज खुला, आरोपी निकले दो सग्गे भाई

PALI SIROHI ONLINE

मारवाड़ जक्शन के कराड़ी ग्राम में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या सहित लूट की सनसनीखेज वारदात का हुआ खुलासा पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, स्पेशल टीम, साईबर टीम की संयुक्त कार्यवाही। गांव कराड़ी में दिनांक 01.04.2026 को वृद्ध महिला की सनसनीखेज निर्मम हत्या कर लुट की पर्दाफाश । पुलिस टीमो द्वारा करीबन 4000 किलोमीटर तक पीछा कर दो मुल्जिमानों को किया गया गिरफ्तार। दोनो सगे भाईयों ने कम समय में धनवान बनने की लालसा के चलते दिया वारदात को अंजाम मुल्जिमानों से पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन में गहनता से की जा रही हैं पुछताछ।

पाली सासद पी पी चौधरीं ने सुबह ही सोसियल मीडिया पर पाली जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा हत्याकांड का जल्द खुलाशे के आश्वासन पर संतोष जताया था,

पाली-दिनांक 01.04.2026 शाम के समय में सूचना मिली कि कराड़ी गांव में सुखे तालाब में एक वृद्ध महिला की गर्दन एंव पैर काटकर अज्ञात लोगों द्वारा निर्मन हत्या कर गहने लूटकर चले गये है, मृतका की लाश कराड़ी गांव के सुखे तालाब में है. की सूचना प्राप्त हुई जिसको गम्भीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल पहुँचजयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस, वृत सोजत, राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन एमओबी टीम, एफएसएल टीम, साईबर टीम व डॉग स्क्वाड़ द्वारा घटनास्थल का बारिकी ने निरीक्षण किया जाकर घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों को सुरक्षित करवाया गया। वृद्ध असहाय महिला की गर्दन व पैर काटकर हत्या कर वृद्धा के पहने जेवरात लूट की सनसनीखेज वारदात से सम्पूर्ण जिले में सनसनी फैल गई जिस पर उक्त वारदात को अतिशीघ्र सरसब्ज करने हेतुजयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, नरेन्द्रसिंह देवड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल पाली, रतनाराम उप अधीक्षक पुलिस वृत सोजत, अमरसिंह रतनू उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण, पारसराम चौधरी उप अधीक्षक बाली के निर्देशन में राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन, राजेन्द्रसिंह उनिपु प्रभारी जिला विशेष शाखा पाली, पन्नाराम उनिपु त्वरीत अनुसंधान सैल पाली व गौतम आचार्य सहायक उप निरीक्षक पुलिस प्रभारी साईबर सैल कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला पाली के नेतृत्व में अलग अलग 12 टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

गठीत टीमों द्वारा शान्ति एवम् कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ कड़ी मेहनत व लग्न से कार्य करते हुए अथक प्रयास किये गये। गठीत टीमो द्वारा गांव कराड़ी, बिठुडा, आउवा, बांता, धामली, चौधरियों की ढाणी, आउवा, खैरवा, सुगालिया के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गयें व घटनास्थल के आस-पास 10 किलोमीटर दायरे में लकड़ी काटने वाले व कैर बिनने वालें विभिन्न वर्गों के सैकड़ो व्यक्तियों से गहनता से पुछताछ की जाकर उन पर निगरानी रखी गई व तकनीकी तंत्र को विकसित किया जाकर मुखबिरान को सकिय किये गये। गठित टीम को तकनीकी सोर्स व मुखबिरान से भरत भाई पुत्र जालाभाई जाति चौकीदार, राजूभाई पुत्र जाला भाई सलाट (चौकीदार) निवासीगण बिठुड़ा कल्ला हाल बिदडी मैसुर रोड़ बैंगलूर की संदिग्ध गतिविधियां प्रतित हुई जिस पर गठीत टीमों द्वारा 4000 किलोमीटर का सफर तय कर बड़ी मेहनत व लग्न से कार्य करते हुए संदिग्धान भरत व राजू को दस्तयाब करने हेतु बैंगलूर व अहमदाबाद में तलाश की गई। संदिग्ध भरत भाई को अहमदाबाद से दस्तयाब किया गया व संदिग्ध राजू भाई की बैंगलूर में तलाश करते हुए मुखबिरान व तकनीकी तंत्र से लगातार पिछा कर पुनः मारवाड़ आने पर भगवानपुरा चौराया पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र से दस्तयाब किया जाकर प्रकरण में दोनो संदिग्धान से गहनतापूर्वक तकनीकी आधार व मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ की गई तो दोनो आरोपियों द्वारा हत्या सहित लूट की वारदात को स्वीकार्य करने पर प्रकरण संख्या 87 दिनांक 02.04.2026 धारा 103 (1), 311, 238 (B) 3 (5) BNS पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन में दिनांक 14.04.2026 को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में माल मशरूका बरामदगी व अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान वृताधिकारी वृत सोजत व थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन व साईबर टीम द्वारा किया जा रहा है। जिनसे और भी कई वारदातों का खुलने की संभावना है। उक्त वृद्ध महिला की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निर्मम हत्या सहित लूट की वारदात को सरसब्त करने में गौतम आचार्य सहायक उप निरीक्षक पुलिस प्रभारी साईबर सैल कार्या. पुलिस अधीक्षक पाली, नवीन कुमार गुर्जर कानि. 1025 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन व महिपाल कानि. 27 पुलिस थाना सोजत सिटी की विशेष भुमिका रही।

घटनाः – दिनांक 02.04.26 को मृतका के पुत्र भीमा राम ने रिपोर्ट पेश की कि दिनाक 01.04.26 को
सुबह करीब 9 बजे मैरी माताजी प्यारीदेवी पत्नी रामलाल गाँव से बेरा घोंसावा मन्दिर पर अगरबती करने हेतु हमेशा की तरह गयी थी। मेरी माताजी शाम तक घर पर नहीं लोटने पर मेरी बहिन मोहनीदेवी व उसका पुत्र दीपाराम ढूंढने गये तो उन्होने मेरी माताजी प्यारीदेवी को कराड़ी तालाब (सलाव) में लहुलुहान हालत में मरी पड़ी हुयी देखा व उसका गला व पैर कटे हुये थे। मेरी माताजी प्यारीदेवी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर उसके गले से सोने का मादलिया, सोने की टोटीया व सोने के आंगनिया नग 2, चाँदी की दो कडीया वजनी एक किलो व किपेड़ मोबाईल किसी अज्ञात व्यक्तियों ने मेरी माताजी की हत्या कर लूट कर ले गये। उक्त घटना मेरी बहीन ने वापस आकर गाँव में बात बतायी तब गाँव के लोग मौके पर गये तो देखा और पुलिस को सूचना दी तब पुलिस मौके पर आयी व मेरी माताजी की बोड़ी अस्पताल मोचरी में रखवाई है। कल शाम को मुझे मोबाईल पर सूचना दी तब आज मैं पूणे से सिधे मारवाड़ जंक्शन थाना आकर रिपोर्ट दे रहा हूँ। मेरी माताजी की निर्मम हत्या कर उसके पहने गहने व उसके पास से मोबाईल लूटने से मुझे भारी नुकसान हुआ है, वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 87 दिनांक 02.04.2026 धारा 103(1), 311, 238(B)3(5)BNS पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन में दर्ज किया जाकर अनुसंधान राजेंद्र कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन द्वारा प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाही : गठित टीमों एमओबी टीम, एफएसएल टीम, साईबर टीम, डॉग स्क्वायड़ टीम द्वारा
घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटनास्थल पर प्राप्त भौतिक साक्ष्यों का बारिकी से अवलोकन व निरीक्षण कर घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलूओं व अनुसंधानिक तथ्यों का समावेश कर गठित टीम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की मिटींग ली जाकर समस्त तथ्यों को कड़ीबग कर उक्त निर्मम जघन्य लूट सहित हत्याकाण्ड़ का पर्दाफाश करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये तथा विशेष टीमों द्वारा किये गये कार्यों का प्रतिदिन सांय व्यक्तिशः जानकारी प्राप्त की जाकर आवश्यकता अनुसार लगातार निर्देशित किया गया जिस पर गठित टीमो द्वारा कडी मेहनत, लग्न व निष्ठा से कार्य कर सीसीटीवी रूट, तकनीकी सोर्स, मुखबिर सोर्स स्थापित कर बेहतरीन फील्ड इंटेलीजेंस का उदाहरण पेश करते हुए उक्त निर्मम व सनसनीखेज हत्याकाण्ड का पर्दाफाश कर वारदात में शामिल दो अभियुक्तो को 4000 किलोमीटर पिछा कर गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास अपराधियो मे भय’ को चरितार्थ किया है।

तरीका वारदात अभियुक्तगण पेशे से जंगल मे लकडीयां काटकर कोयला बनाने का कार्य करते है जिनकेद्वारा वर्तमान समय में सोने-चांदी के आसमान छूते भावो को देखकर कम समय में किसी भी तरीके सेअधिक राशि अर्जित कर धनवान बनने हेतु आसपास के जंगल, सुनसान क्षेत्र व खेतों पर अकेले आने जाने वाली महिलाओ के सोने-चांदी के आभूषण लूटने की कार्य योजना बनायी जाकर करीबन 4-5 दिन तक मौजा बिठुडा कल्लां, बारसा, बान्ता, खैरवा मे रैकी की गयी लेकिन वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके तो अन्ततः दिनांक 01.04.2026 को मौजा कराडी में गांव के बाहर सुनसान क्षेत्र सूखे तालाब में अकेली बैठी वृद्धा प्यारी देवी को कैर बीनने के बहाने बातों में उलझाकर मौका देखकर वृद्धा की धारदार हथियार कूट से गर्दन व पैर काटकर हत्या कर वृद्वा के पहने हुए सोने-चांदी के आभूषण लूट कर मौके से फरार हो गये

कार्यवाही पुलिस मुख्य टीम :-

  1. रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस, वृत सोजत सिटी।
    02.अमरसिंह रतनू उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण।
    03.राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी मा. जंक्शन जिला पाली।
  2. उरजाराम उ.नि. थानाधिकारी देसूरी जिला पाली मय टीम।
  3. राजेन्द्र सिंह उ.नि. प्रभारी डी.एस.बी. कार्यालय पाली।
  4. नन्दकिशोर उ.नि. प्रभारी एमओबी कार्यालय पाली मय टीम।
    1. पन्नाराम उ.नि. त्वरित अनुसंधान सैल पाली।
  5. गौतम आचार्य सउनि प्रभारी साईबर सैल पाली। (विशेष भूमिका)
  6. शेरसिंह सउनि वृत कार्यालय सोजतसिटी।
  7. किशन लाल सउनि थाना शिवपुरा।
  8. समुन्दरसिंह सउनि प्रभारी पुलिस चौकी गुन्दोज ।
  9. अरविन्दसिंह सउनि प्रभारी पुलिस चौकी आउवा।
  10. जगाराम सउनि डी.एस.बी. कार्यालय पाली।
  11. दीनाराम सउनि प्रभारी पुलिस चौकी सारण।
  12. मल्लाराम सउनि प्रभारी पुलिस चौकी कंटालिया।
    16.बींजाराम सउनि थाना सोजतसिटी।
  13. सफी मोहम्मद सउनि थाना सोजतसिटी।
    18 फूलसिंह सउनि थाना सोजतरोड।
  14. नरेन्द्र कुमार मुआ 698 चौकी आउया।
    20 जितेन्द्र बागौरा मुआ 719 थाना कोतवाली पाली।
  15. यशपालसिंह मु.आ. 216 साईबर सैल पाली।
  16. महिपाल कानि. 27 थाना सोजतसिटी। (विशेष भूमिका)
  17. मुकेश कुमार कानि. 1330 थाना मारवाड़ जंक्शन ।
  18. लक्ष्मणसिंह कानि 46 थाना सदर पाली आसूचना अधिकारी।
  19. अरूण कानि 960 चौकी आउवा।
  20. सुनिल कानि 1629 चौकी आउवा।
  21. रामनिवास कानि 301 चौकी आउवा।
  22. मदनसिंह कानि 779 थाना मा.जं.।
    29 नवीन कुमार कानि 1025 थाना मा.जं.। (विशेष भूमिका)
  23. राजेन्द्र कुमार कानि 621 थाना मा.जं. ।
  24. अजय कुमार कानि 1693 थाना मा.जं.।
  25. मोहन लाल कानि 344 थाना मा.जं.।
  26. सुरेश कानि 1413 थाना सिरियारी।
  27. देवीलाल कानि 935 थाना बगडी नगर।
  28. संतराम कानि 1337 वृत कार्यालय बाली।
  29. हंसराज कानि 1378 थाना चण्डावल।
  30. रामकेश कानि 1225 थाना सोजतरोड।
  31. जितेन्द्र कानि 1716 थाना सोजतरोड।
  32. श्रवणसिंह कानि 1194 थाना शिवपुरा।
  33. शैलेन्द्र कानि. 1804 साईबर सैल पाली।
  34. जोगेन्द्रसिंह कानि. 121 साईबर सैल पाली।
  35. अमरीशपुरी कानि. 1817 साईबर सैल पाली।
  36. लाभचन्द कानि ड्रा. वृत कार्या. सोजत सिटी।
  37. ढुंगरसिंह कानि. ड्रा. वृत कार्या. सोजत सिटी।
  38. पवन कुमार कानि. 1440 वृत कार्या. सोजत सिटी।
  39. नाथूराम कानि. 903 पुलिस थाना सोजत रोड़।

सहयोगी विशेष टीम :-
01 हुकुमगिरी नि.पु. थानाधिकारी सिरियारी जिला पाली मय टीम।
02.भंवर लाल नि.पु. थानाधिकारी शिवपुरा जिला पाली मय टीम।

  1. देवेन्द्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी सोजतसिटी जिला पाली मय टीम।
    04.अमराराम नि.पु. थानाधिकारी चण्डावल जिला पाली मय टीम।
  2. कमला नि.पु. थानाधिकारी सोजतरोड जिला पाली मय टीम।
    06.पदमपालसिंह नि.पु. थानाधिकारी रोहट जिला पाली मय टीम।
    07 दर्शनसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना गुड़ा एन्दला मय टीम।
    08.अनिता रानी नि.पु. थानाधिकारी महिला पुलिस थाना पाली।
  3. घेवर राम उनिपु पुलिस थाना सोजत सिटी।

गिरफ्तार मुलजिमानों का नाम पता :-

  1. भरत भाई पुत्र जालाभाई उम्र 22 साल पैशा कबाडी की दुकान पर मजदुरी निवासी आश्रमशाला, प्रान्तीज नाननपुर, साबरकांठा जिला गुजरात हाल जोगणी माँ मन्दिर के पास, संतोषी नगर, अहमदाबाद (गुजरात) मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली।
  2. राजू भाई पुत्र जालाभाई उम्र 25 साल पैशा मिट्टी के बर्तन की दुकान मैसूर रोड़ बिदडी बैंगलूर कर्नाटका मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली।

आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन ‘गुप्त’ एवं ऑपरेशन प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण, अवैध बजरी खनन एवं चोरी के माल का बैचान / खरीद करने वालों की सूचना इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गयें व्हाट्स अप्प 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

पाली सासद पीपी चौधरीं ने भी सुबह सोसियल मीडिया पर दी थी जानकारी

Previous Post

बेडा के वरावल में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई

Next Post

रानी मेगवाल शिक्षण संस्थान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

Next Post
रानी मेगवाल शिक्षण संस्थान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

रानी मेगवाल शिक्षण संस्थान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page