PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सोमवार को सनातनी सेना सर्व हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदू युवक को भीड़ द्वारा जिंदा जलाने की घटना को लेकर रोष जताया।
ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन पहले बाग्लादेश में दिपुचन्द्र दास की भीड़ ने निर्मम हत्या कर दी। जो मानवता को शर्मसार करने वाली घटना थी। जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने ऐसे कट्टरपंथियों के खिलाफ करवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी लोग हिंदुओं को टारगेट कर कर उन पर हमला कर रहे हैं। उनके घर जला रहे है। बहन बेटियों के साथ गलत व्यवहार कर रहे है। हिंदू परिवारों का उन्होंने बांग्लादेश में जीना मुश्किल कर रखा है। कई हिन्दू परिवार अपना सबकुछ छोड़ कर भारत आने को मजबूर है। लेकिन सबकुछ जानते हुए भी बांग्लादेश की सरकार कोई करवाई नहीं कर रही है। जो सोचनीय विषय है।

