PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। नई योजना बनाने के साथ प्राथमिकताएं निर्धारित करने की कोशिश करेंगे। घरेलू मामले धैर्य और शांति के साथ सुलझाएं, जल्दबाजी से बात बिगड़ेगी।
वृष;शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला मुश्किल कायों से निपटने के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। अटका धन मिलने की उम्मीद है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए संपर्क बनेंगे।
मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: जोखिम के कामों से दूर रहें, नुकसान संभव है। लापरवाही के चलते प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। ज्यादा बैठेंगे। विवाद से दूर रहें, तनाव बढ़ सकता है।
कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी कार्यक्षेत्र में आ रही उलझनें परेशान कर सकती हैं। सेहत में गिरावट के चलते काम में मन नहीं लगेगा। कारोबार में लाभ की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शामिल होंगे।
सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में तबादले की संभावना बनेगी। कार्यस्थल की व्यवस्था में बदलाव से परेशानी महसूस करेंगे। सार्वजनिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी।
कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा: आप सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सबकी सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी: कलात्मक कार्यों से जुड़े लोग बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। बिना सोचे-समझे फैसला लेने से विवाद में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने में सफल रहेंगे। आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला: आप काम के साथ परिवार व मित्रों को भी भरपूर समय देंगे। आपकी बनाई हुई योजनाएं अब मूर्त रूप लेने लगेंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए व्यवस्था में सुधार के साथ धन की जरूरत महसूस होगी।
धनु;शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने से खुशी मिलेगी। दो विपरीत विचारों वाले लोगों के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है। भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी।
मकर;शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : कानूनी मामले प्रेशान कर सकते हैं। व्यापारिक लेन-देन को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना दृढ़ता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करें। शांत रहें।
कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : कारोबारियों के लिए विस्तार के भरपूर अवसर हैं। कॅरियर में ऊंचाई हासिल करने के लिए दिनरात कड़ी मेहनत और सही दिशा में लगातार प्रयास करेंगे। मौसम का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : अनिर्णय की स्थिति नुकसानदायक हो सकती है। आवेश में आने के बजाय नरमी से काम लें। मन की बात दोस्तों से कहने से राह की उलझनें दूर होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

