पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धीमी शुरुआत के बावजूद सफलता मिलेगी। साझेदारी में बड़े कारोबार की रूपरेखा बन सकती है। आपका बड़बोलापन आपके लिए घातक हो सकता है।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी संतान के भाग्योदय से खुशी होगी। नौकरी में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा सुखद रहेगी। मित्रों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है।
तुला;शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यों पर खर्च संभव है। भूल सुधार का अवसर मिलेगा। रुके हुए काम शुरू होने से आर्थिक लाभ की उम्मीद है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा नुकसानदेह साबित हो सकती है।
मक्कर;शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी : लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग्य अनुकूल रहने से अच्छा लाभ मिल सकता है। तीर्थाटन का मन बन सकता है। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।
वृष शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विवादास्पद मामले उलझने से चिंता बढ़ेगी। उच्च अध्ययन में सफलता से विद्यार्थी उत्साहित रहेंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
सिंह शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: प्रॉपर्टी में पूंजी निवेश की संभावना बनेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नए संपकों का लाभमिलेगा। तनाव के चलते मन अशांत रहेगा। लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृश्चिक शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला वैचारिक गतिरोध दूर होने से खुशी होगी। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। मानसिक तनाव सेहत को प्रभावित कर सकता है। महत्व के काम पहले करें, बाद में मुश्किल हो सकती है।
कुंभ शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कानूनी मामलों को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, आपके साथ धोखा हो सकता है। रुकी हुई तरक्की मिलने के आसार हैं।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी: साझेदारी में नए काम की शुरुआत संभव है। आलस्य एवं तनाव के चलते काम बाधित हो सकते हैं। रिश्तों में आ रही दूरी कम करने के प्रयास सफल रहेंगे। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।
कन्या शुभ अंक 3, शुभ रंग भूराः प्रसत्रतादायक समाचार मिलेंगे। पारिवारिक उत्सवों में शामिल होकर खुशी होगी। व्यापारिक सौदों में बेहतर लाभ के आसार हैं। भाग्य का साथ नहीं मिलने से आपकी योजना बीच में अटक सकती है।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी पुरानी परेशानी फिर उभर सकती है। राजकीय मामलों में चल रही खींचतान दूर होने से राहत मिलेगी। अनावश्यक विरोध के चलते मन परेशान रहेगा। ज्यादा खर्च परेशानी में डाल सकता है।
मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : कुछ मित्र आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। आपकी मेहनत का फायदा दूसरे ही उठाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक समस्या से मन अशांत रहेगा। साझेदारी में अच्छा लाभ मिल सकता है।

