PALI SIROHI ONLINE
फालना-रावणा राजपूत समाज गोड़वाड़ क्षेत्र, तहसील बाली, देसूरी ,रानी एवं सुमेरपुर की बैठक रावणा राजपूत छात्रावास संस्थान फालना में संस्थान के अध्यक्ष मदन सिंह सोलंकी पूर्व सरपंच घाणेराव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
समाज के प्रवक्ता सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि बैठक में आगामी 4 जनवरी 26 को सुमेरपुर तहसील क्षेत्र का प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित करने हेतु अंतिम निर्णय लेकर निमंत्रण पत्रिकाओं का वितरण सभी तहसीलों को किया गया।
तहसील अध्यक्ष बाली हनुमान सिंह पवार बेड़ा ने बताया की बाली तहसील स्तर का प्रतिभावान सम्मान समारोह 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन आयोजन करने का तय किया गया। सुमेरपुर तहसील सचिव तेजपाल सिंह पोमावा ने बताया कि सुमेरपुर में प्रतिभावान सम्मान समारोह में रावणा राजपूत समाज का जनसमर्थन एवं विशाल रैली का आयोजन होगा । खंगारोत ने बताया कि बैठक में सुमेरपुर में आगामी अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह पर चर्चा की गई
बैठक में तहसील अध्यक्ष देसूरी भीम सिंह सिसोदिया ,सुमेरपुर तहसील अध्यक्ष पुरण सिंह इंदा,युवा अध्यक्ष महेंद्र सिंह ,गोविंद सिंह गहलोत, रतन सिंह बेड़ा, रमेश सिंह सुमेरपुर , एडवोकेट अजीत सिंह,प्रताप सिंह, जगदीश सिंह कोलीवाडा,हनवंत सिंह दुजाना ,मंगल सिंह मोकमपुरा ,पर्वत सिंह सोलंकी, भोपाल सिंह सिसोदिया ,महेश सिंह भाटी ,मोहन सिंह देवड़ा, निर्मल सिंह सोलंकी ,पर्वत सिंह राठौड़ ,भूपेंद्र सिंह बोराणा ,राजेंद्र सिंह सुमेरपुर ,समंदर सिंह रावणा ,सुरेंद्र सिंह चौहान, सोहन सिंह मांगलिया ,मांगू सिंह भाटी, हीर सिंह राठौड़ ,अर्जुन सिंह चौहान ,मोड सिंह सांडेराव ,लाल सिंह,खिबांदी, किशोर सिंह पावा, बिशन सिंह पावा, हुकम सिंह सोलंकी ,पन्ने सिंह चौहान, विक्रम सिंह आदि रावणा राजपूत समाज बंधुउपस्थित रहे।
