PALI SIROHI ONLINE
डूंगरपुर-डूंगरपुर का 42 साल का भरत दर्जी, लम्बाई सिर्फ 2 फीट (24 इंच)। भरत की ये हाइट देखकर हर कोई चौंक गया। पेंशन के कागज लेकर शिविर में पहुंचा तो उसकी हाइट देखकर सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा ने उसकी पेंशन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी भी हरकत में आए और पेंशन की स्वीकृति दे दी।
दरअसल राज्य सरकार के दूसरी वर्षगांठ पर सेवा पखवाड़े के तहत ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरदा में शिविर आयोजित किया गया। सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा शिविर में पहुंचे।
कम हाइट देखकर विधायक भी चौंक गए
विधायक के साथ ही मौजूद अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान भरत दर्जी अपनी समस्या लेकर विधायक के पास पहुंचा। विधायक और अधिकारियों ने उसकी उम्र पूछी तो उसने बताया कि वह 42 साल का है। लेकिन उसकी हाइट सिर्फ 2 फीट ही थी। ये देखकर विधायक चौंक गए।
‘कम हाइट होने से कोई जॉब नहीं देता’
भरत ने बताया उसकी हाइट कम होने से उसे कोई जॉब भी नहीं देता। उसकी बात सुनकर विधायक ने नियमानुसार पेंशन के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने उसकी पेंशन की स्वीकृति जारी कर दी।
‘करोड़ों के विकास कार्य हो रहे’
विधायक डेचा ने कहा कि सरकार ने 2 साल में विकास के कई काम करवाए। वरदा क्षेत्र में 25 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए गए है। इस पर काम भी शुरू हो गए है। इसमें 10 करोड़ रुपये से वरदा-किशनपुरा नदी पर पुलिया निर्माण, 10 करोड़ से सकरेल में एनिकट निर्माण, 10 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण, 10 लाख रुपए की लागत से राजकीय भवनों पर चाइना मैजिक पेंट कार्य, 15 लाख रुपए की लागत से फूलिया में सामुदायिक भवन निर्माण के कार्य करवाए जा रहे है।
इसके अलावा भी लोगों की जो मांगे आएगी उन सभी को पूरा करवाया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह पवार, प्रहलाद सिंह चौहान, दिनेश प्रजापत, कांतिलाल गतुलाल डेंडोर, अनिल सिंह मौजूद रहे।

